बिहार में कुशवाहा की खापें(शाखाएँ)

बिहार में कुशवाहा द्वारा निर्मित रोहतासगढ़ मां सीता के जुड़वा पुत्र कुश व लवबिहार में कुशवाहा की प्रमुख खापें बारह है ,जो सूर्यवंशी राजा रामचंद्र के ज्येष्ठ पुत्र कुश से संबंध रखती हैं:1.कन्नौजी(कुशस्थली) 2.बनाफर  3.दांगी 4.पिपरपतिया  5.कमरोया 6.सांढ़ैला 7.जलहार (जलुहार)8.हर्डिया (हरदिया) 9.भाम  10.केवान  11.भगतिया 12कछपाहा ।
.........
बिहार के कुशवाहा क्षत्रिय विधायक(kushlekh.blogspot.com से साभार)
.........जय श्रीकुश जय सियाराम साथियों आप सभी का कुश लेख परिवार में हार्दिक स्वागत है। आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे कि बिहार में जो 2015 में विधानसभा चुनाव हुआ था,इस दौरान कितने कुशवाहा जीतकर विधायक बने। 

बिहार के 2015-20 विधानसभा सत्र में कुल कुशवाहा विधायकों की संख्या 20 है.अब इनके बारे में संक्षिप्‍त जानकारी निम्नलिखित है:-

1.रमेश सिंह कुशवाहा
ये अभी सीवान के जिरादेई विधानसभा क्षेत्र से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से विधायक हैं.इनका जन्म 1 जनवरी 1962 ई. को बिहार के सीवान जिला में हुआ था।इनके पिता का नाम सीताराम सिंह कुशवाहा है।

2.श्री निरंजन कुमार मेहता
ये अभी मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं. इनका जन्म 1 अप्रैल 1961 ई को बिहार के मधेपुरा जिला में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व. महेश्वर मेहता है।

3.कृष्णनदंन प्रसाद वर्मा(मंत्री) 
ये अभी जहानाबाद जिला के घोसी विधान सभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं और बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री हैं.इनका जन्म  1 सितंबर 1950 ई को बिहार के जहानाबाद जिले में हुआ था।इनके पिता का नाम स्व.सुखदेव प्रसाद वर्मा है।

4.राम बालक सिंह
ये अभी समस्तीपुर के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं।इनका जन्म 23 जुलाई 1965 ई को बिहार के समस्तीपुर जिला में हीं हुआ था।इनके पिता का नाम रामजीवन सिंह है।

5.उमेश सिंह कुशवाहा
ये अभी वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं।इनका जन्म 1 मार्च 1973 ई को बिहार के वैशाली जिला में हुआ था।इनके पिता का नाम श्री वासुदेव सिंह है. 

6.कुमारी मंजू वर्मा
अभी बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं।इनका जन्म 4 अप्रैल 1969 ई को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था।इनके पति का नाम चंद्रशेखर वर्मा है।

7.अभय कुशवाहा
ये अभी गया के टिकारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं।इनका जन्म 5 जून 1972 ई को बिहार के गया जिले में हीं हुआ था।इनके पिता का नाम स्व.रामवृक्ष प्रसाद है।

8.रामसेवक सिंह(मंत्री) 
ये अभी गोपालगंज जिला के हथुआ विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी हैं।इनका जन्म 2 फरवरी 1962 ई को बिहार के गोपालगंज जिले में हीं हुआ था। इनके पिता का नाम स्व.राजबली सिंह है. 

9.सत्यदेव सिंह कुशवाहा
ये अभी अरवल जिला के कुर्था विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं।इनका जन्म 20 जून 1950 ई को बिहार के औरंगाबाद जिले में हीं हुआ था।इनके पिता का नाम स्व.रामानंद सिंह है।

10.मेवालाल चौधरी
ये अभी तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं।इनका जन्म 4 जनवरी 1953 ई को बिहार के मुंगेर जिला में हीं हुआ था।इनके पिता का नाम स्व. दीप नारायण चौधरी है। इनका title सिर्फ चौधरी है।मगर हैं ये कुशवाहा। बिहार के कुछ इलाके में कुशवाहे चौधरी Title भी लगाते हैं।

11.जनार्दन मांझी
ये अभी बाका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विधायक हैं।इनका जन्म 1 मई 1944 ई को बिहार के बाका जिला में हीं हुआ था।इनके पिता का नाम स्व.रामेश्वर मांझी है।इनका title सिर्फ मांझी है।मगर ये कुशवाहा हैं।

12.सुधांसु शेखर
ये अभी मधुबनी जिला के हरलाखी से जदयू से विधायक हैं।इनका जन्म 15 जुलाई 1988 ई. को बिहार के मधुबनी जिला में हीं हुआ था।इनके पिता का नाम स्व. बसंत कुमार है।ये इस सत्र के सबसे युवा कुशवाहा विधायक हैं।ये 2015 में रालोसपा पार्टी से विधायक के रुप में जीते थे। मगर बाद में इन्होनें रालोसपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गये।

13.आलोक कुमार मेहता
ये अभी समस्तीपुर जिला के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से लालू यादव की पार्टी राजद से विधायक हैं।इनका जन्म 3 नवंबर 1966 ई को बिहार के समस्तीपुर जिला मे हीं हुआ था। इनके पिता का नाम स्व तुलसीदास मेहता है।

14. रविंद्र सिंह
ये अभी औरंगाबाद अभी अरवल जिला के अरवल विधानसभा क्षेत्र से हीं राजद से विधायक हैं।इनका जन्म 7 जनवरी 1953 ई को बिहार के औरंगाबाद जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व.हर दयाल सिंह है।

15.सुनील कुमार
ये अभी सीतामढ़ी जिला के सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से हीं राजद से विधायक हैं।इनका जन्म 11 जून 1976 ई को बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुआ था।इनके पिता का नाम राम प्रीत सिंह हुआ।

16. राजेश कुमार
ये अभी पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया विधानसभा क्षेत्र से राजद से विधायक हैं। इनका जन्म 23 जुलाई 1973 ई को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हुआ था।इनके पिता का नाम ध्रुव नारायण प्रसाद हुआ।

17. अशोक कुमार
ये अभी रोहतास जिला के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राजद से विधायक हैं। इनका जन्म 18 जनवरी 1960 ई को बिहार के रोहतास जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व. लक्ष्मण महतो है.

18.बिनोद कुमार सिंह(मंत्री) 
ये अभी कटिहार जिला के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी भाजपा से विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री हैं। इनका जन्म 14 नवंबर 1965 ई को बिहार के कटिहार जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम राम बिलास सिंह हुआ।

19.व्यासदेव प्रसाद
ये अभी सीवान जिला के सीवान विधानसभा क्षेत्र से हीं भाजपा से विधायक हैं। इनका जन्म 30 नवंबर 1945 ई को बिहार को सीवान जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व. अंबिका प्रसाद है।

20. डा.सुनील कुमार
ये अभी नालंदा जिला के बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक हैं। इनका जन्म 20 जनवरी 1957 ई को बिहार के नालंदा जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम भागवत प्रसाद हुआ।

निष्कर्ष :-बिहार में कुशवाहा विधायकों की संख्या कुछ इस तरह है। 
जदयू = 12, राजद =05, भाजपा =03
कुशवाहा समाज से आने वाले कुल मंत्रियों की संख्या 03 है.जदयू कोटे से 2 मंत्री और भाजपा कोटे से 01 मंत्री बनाए गये हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

हरेराम सिंह

साहित्यकार डॉ.हरेराम सिंह