बिहार के कुशवाहों के कुश

कुशवाहों के कुश,उनके रीति-रीवाज और स्वतंत्रता-संग्राम
.............
कुश ने अपने समय में न्याय-परक व्यवस्था की थी।उसमें सबसे महत्वपूर्ण था- स्त्रियों के साथ न्याय व समानता का व्यवहार ।उन्होंने अपने ही काल में माँ सीता के निर्वासन पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए। और अपने पिता से इसका जवाब मांगा।तब से कुश पूरे स्त्री जाति की नजरों में नायक(Hero)बन गए। औरतों कहना शुरु किया-पुत्र हो तो कुश जैसा।इसी वजह से बाद की पीढ़ी जो स्त्रियों की आई वह शादी से पूर्व सपने देखने लगीं कि काश,मेरा पति भी कुश जैसा हो। जो पुरुष माँ को इतनी इज्जत करता हो,माँ के न्याय के लिए किसी से भी लड़ने के लिए तैयार हो,वह पुरुष निश्चित ही महान है। और वह निश्चित ही पत्नी,बेटी,और अन्य स्त्रियों के साथ इज्जत से पेश आएगा और उसे न्याय दि लाएगा।इस तरह इक्ष्वाकु कुल का गौरव कुश ने बढाया।उनके युग में स्त्रियाँ काफी स्वतंत्र हुईं,उन्हें कई तरह के विशेषाधिकार दिए गए। वे समाज में अपना विचार स्वतंत्र रूप से रख सकती थीं। इस तरह'कुश साम्राज्य'बढ़ने लगा। स्त्रियों ने भी अपने हाथों से बिने 'कुश आसन'ऐसे पुरुषों को बैठने के लिए देतीं,जो स्त्री को सम्मान करता था। पर,उनके काल में ब्राह्मण जनों के विशेषाधिकार में कमी आई। क्योंकि वे ही लोग राम को डायवर्ट करने की कोशिश करते थे। रावण भी ब्राह्मण था। इसलिए कुश ने लगभग ब्राह्मणों से दूरी बना ली थी। इसका दूसरा कारण था-कृषि कर्म को तवज्जो कुश के द्वारा दिया जाना। चूंकि कुश जानते थे कि जीविका के लिए कृषि-कर्म कितना जरुरी है। उस वक्त आज की तरह उद्योग व फैक्टरियां नहीं थी। कुश ने कृषि को ही उद्योग बना दिया। तथा अपने नाना श्री जनक जी की कृषि परंपरा को आगे बढ़ाया। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि एक बार कौसलपुर में अकाल पड़ा। उस वक्त कुश ने स्वयं हल चलाया तथा इनकी पत्नी जो नागवंशी कन्या थीं,ने अपने हाथों से बीज बोया।इस कार्य से ब्राह्मण वर्ग नाखुश था,क्योंकि वे कृषि कर्म को नीच समझते थे। पर,कुश ने इसकी परवाह न की। तब से कुशवंशी कुशवाहा कृषि-कर्म को सर आँखों पर ले लिया,और समाज की सेवा की। कुश ने ही सबसे पहले 'अन्नपूर्णा देवी'की पूजा आरंभ की। और इस अन्न को 'अक्षत'माना गया।
कुश कुशवाहा समाज के लिए तो गौरव हैं ही वे अन्न समाज के लिए भी अपने कर्मों व न्याय प्रिय चरित्र के लिए आदरणीय रहे। बाल्मीकि की कुटिया में कुश-लव का जन्म हुआ था। माँ सीता ने इनके अवदान को समझा था। यह प्रभाव कुश पर भी था। इसलिए वे हमेशा आदिवासी जनों,वंचित जनों को अपना बनाकर रखा। ये कुश के खास गुण थे।
ये गुण कुशवाहा जनों में आज भी देखा जा सकता है।कुशवाहा अत्याचारी नहीं होता,वह न तो किसी को सताता है,न दुखाता है। वह राम की तरह मर्यादा में रहता है। पर,जब कोई उसकी मर्यादा भंग करने की कोशिश की जाती है,उसके लिए अपने-पराए का भेद भूल वह दंड़ भी देना जानता है। कुश और सीता की नजरिए से देखें तो कुछ समय के लिए राम भी कठघरे में खड़े हो जाते हैं,पर कुश की विशेषता है कि वे कभी भी पिता का कुशवाहों के कुश,उनके रीति-रीवाज और स्वतंत्रता-संग्राम
.............
कुश ने अपने समय में न्याय-परक व्यवस्था की थी।उसमें सबसे महत्वपूर्ण था- स्त्रियों के साथ न्याय व समानता का व्यवहार ।उन्होंने अपने ही काल में माँ सीता के निर्वासन पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए। और अपने पिता से इसका जवाब मांगा।तब से कुश पूरे स्त्री जाति की नजरों में नायक(Hero)बन गए। औरतों कहना शुरु किया-पुत्र हो तो कुश जैसा।इसी वजह से बाद की पीढ़ी जो स्त्रियों की आई वह शादी से पूर्व सपने देखने लगीं कि काश,मेरा पति भी कुश जैसा हो। जो पुरुष माँ को इतनी इज्जत करता हो,माँ के न्याय के लिए किसी से भी लड़ने के लिए तैयार हो,वह पुरुष निश्चित ही महान है। और वह निश्चित ही पत्नी,बेटी,और अन्य स्त्रियों के साथ इज्जत से पेश आएगा और उसे न्याय दि लाएगा।इस तरह इक्ष्वाकु कुल का गौरव कुश ने बढाया।उनके युग में स्त्रियाँ काफी स्वतंत्र हुईं,उन्हें कई तरह के विशेषाधिकार दिए गए। वे समाज में अपना विचार स्वतंत्र रूप से रख सकती थीं। इस तरह'कुश साम्राज्य'बढ़ने लगा। स्त्रियों ने भी अपने हाथों से बिने 'कुश आसन'ऐसे पुरुषों को बैठने के लिए देतीं,जो स्त्री को सम्मान करता था। पर,उनके काल में ब्राह्मण जनों के विशेषाधिकार में कमी आई। क्योंकि वे ही लोग राम को डायवर्ट करने की कोशिश करते थे। रावण भी ब्राह्मण था। इसलिए कुश ने लगभग ब्राह्मणों से दूरी बना ली थी। इसका दूसरा कारण था-कृषि कर्म को तवज्जो कुश के द्वारा दिया जाना। चूंकि कुश जानते थे कि जीविका के लिए कृषि-कर्म कितना जरुरी है। उस वक्त आज की तरह उद्योग व फैक्टरियां नहीं थी। कुश ने कृषि को ही उद्योग बना दिया। तथा अपने नाना श्री जनक जी की कृषि परंपरा को आगे बढ़ाया। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि एक बार कौसलपुर में अकाल पड़ा। उस वक्त कुश ने स्वयं हल चलाया तथा इनकी पत्नी जो नागवंशी कन्या थीं,ने अपने हाथों से बीज बोया।इस कार्य से ब्राह्मण वर्ग नाखुश था,क्योंकि वे कृषि कर्म को नीच समझते थे। पर,कुश ने इसकी परवाह न की। तब से कुशवंशी कुशवाहा कृषि-कर्म को सर आँखों पर ले लिया,और समाज की सेवा की। कुश ने ही सबसे पहले 'अन्नपूर्णा देवी'की पूजा आरंभ की। और इस अन्न को 'अक्षत'माना गया।
कुश कुशवाहा समाज के लिए तो गौरव हैं ही वे अन्न समाज के लिए भी अपने कर्मों व न्याय प्रिय चरित्र के लिए आदरणीय रहे। बाल्मीकि की कुटिया में कुश-लव का जन्म हुआ था। माँ सीता ने इनके अवदान को समझा था। यह प्रभाव कुश पर भी था। इसलिए वे हमेशा आदिवासी जनों,वंचित जनों को अपना बनाकर रखा। ये कुश के खास गुण थे।
ये गुण कुशवाहा जनों में आज भी देखा जा सकता है।कुशवाहा अत्याचारी नहीं होता,वह न तो किसी को सताता है,न दुखाता है। वह राम की तरह मर्यादा में रहता है। पर,जब कोई उसकी मर्यादा भंग करने की कोशिश की जाती है,उसके लिए अपने-पराए का भेद भूल वह दंड़ भी देना जानता है। कुश और सीता की नजरिए से देखें तो कुछ समय के लिए राम भी कठघरे में खड़े हो जाते हैं,पर कुश की विशेषता है कि वे कभी भी पिता का अनादर नहीं किए। वे हमेशा माँ सीता के वचनों को याद रखा।
आज कुशवाहा समाज दुनियाभर में फैला है। अयोध्या,कुशीनगर, बनारस,रोहतासगढ़,सासाराम,समस्तीपुर, नरवरगढ़,ग्वालिअर,कन्नौज, मैहर,दौसा,आमेर आदि भारत के इनके प्रमुख ठिकाने हैं। इनकी परंपरागत भी अद्भुत है। शादी ब्याह के मौके पर ये अपने गोत्र-दयाद के सिर पर सम्मान में 'बावन गजा'पगड़ी बाँधते हैं,यह रीति बिहार के कैमूर जिले में आज भी प्रचलित है। यह पगड़ी 'कुशवाहा पगड़ी'के नाम से विख्यात है। प्रो.रामसिगासन सिंह ने इस पगड़ी के संबंध में कई रोचक जानकारियाँ मिलती हैं। यह पगड़ी आज भी कई कुशवाहों के आंगन में खूंटी पर टंगी मिल जाएगी।जिसकी अदब ब्राह्मण व ठाकुर राजपूत भी करते हैं। और वे मानते हैं कि कुशवाहा ही भारत का मूल क्षत्रिय हैं,जो राम का वंशज हैं। पर,बिहार के कुशवाहा अपने को क्षत्रिय कहलाना पसंद करते हैं,पर ठाकुर-राजपूत कहलाना पसंद नहीं करते;क्योंकि वे मानते हैं कि कुछ ठाकुरों ने मुसलमानों के यहाँ बेटी देकर पूरे हिंदू समाज को अपमानित किया है। और वे मानते हैं कि राजपुत और क्षत्रिय एक नहीं है। क्षत्रिय बहुत प्राचीन हैं,पर राजपूत सातवीं शताब्दी के बाद के हैं।इतिहासकार रोमिला थापर मानती हैं कि राजपूत शक-हूण जैसी विदेशी जातियों की संतान हैं,जबकि इतिहासकार गंगा प्रसाद गुप्त मानते हैं कि कुशवाहा क्षत्रिय हैं,जो राम के पुत्र कुश के वंशज हैं।इतिहासकार विलियम आर.पिच भी इनसे अपनी सहमती रखते हैं। विलियम आर पिच का'पिजेंट्स एंड मोंक्स इन ब्रिटिश इंडिया 'में इसे देखा जा सकता है।
कैमूर जिले में कई छड़ीदार कुशवाहा भी हुआ करते थे,जो न्याय कर्ता के तौर पर काफी ख्यात थे। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भी कई कुशवाहों ने अपना योगदान दिया। जिसमें भोजपुर के अजायब सिंह कुशवंशी का नाम बड़े ही आदर के साथ लिया जाता है। से १८५७ ई.के विद्रोही ठाकुर वीर कुंवर सिंह के युद्ध शिक्षक थे। अंग्रेजों से पंगा लेने वाले यह भोजपुर के प्रथम वीर वांकुरा थे। रोहतास के शिवसागर के रामधारी सिंह कुशवाहा ने दानापुर से बक्सर जा रही ट्रेन को बिहिंया में छतिग्रस्त किया,जहाँ कुशवाहा देवी 'महतिन देई'का भव्य मंदिर है।संझौली के झड़ी सिंह महतो को अंग्रेजों ने गोली से मार दिया।काराकाट के लालमोहर सिंह कुशवंशी जो करूप के थे,छात्र जीवन में अंग्रेजों के खिलाफ काफी सक्रिय थे।
इस तरह पूरे भारत में अपने दम पर कुशवाहों ने राजपूतों से भिन्न क्षत्रिय रूप में अपनी पहचान बनाई। जिसे इतिहास सदा आदर के साथ स्मरण करता है।
(साभार-"कुशवाहा वंश का इतिहास", डॉ.हरेराम सिंह )

Comments

Popular posts from this blog

हरेराम सिंह

साहित्यकार डॉ.हरेराम सिंह