आधी रात

किसी ने हौले से जगाया आधी रात को।
किसी ने घोला कानों में मिश्री घोला आधी रात को।।
किसी ने अभिसार को बुलाया आधी रात को।
किसी ने मोम -सा पिघलाया आधी रात को।
किसी ने सोई आत्मा को जगाया आधी रात को।।
किसी ने घड़े से पानी ला पिलाया आधी रात को।
किसी ने प्रेम-गीत गुनगुनाया आधी रात को।।
किसी ने बाँसुरी बजाई आधी रात को।
किसी ने चुड़ियाँ खनकाई आधी रात को।।
किसी ने गर्म सांसों से नहलवाया आधी रात के।
किसी ने उल्फत सजाया आधी रात को।।
किसी ने चुपके से पैरों को चूमा आधी रात के।
किसी ने जीवन को लौटाया आधी रात को।।

Comments

Popular posts from this blog

हरेराम सिंह

साहित्यकार डॉ.हरेराम सिंह