न्यूज गाँव घर का

प्रज्ञा बौद्ध संघ व सम्राट अशोक युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बिहार के काराकाट के करुप इंगलिश गांव में  सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस मनाया गया ।संयोजकों में हीरालाल सिंह मौर्य व विनीत कुमार सिंह ने गांव के वैसे युवक जो मैट्रिक नें अधिकतम अंक लाए थे उन्हें ( ज्योति कुमारी,मंजू मोनम प्रकाश व मनीष कुमार)पुरस्कृत किया।इस मौके पर गांव के शिक्षकों मिंटू प्रताप सिंह,डॉ.हरेराम सिंह,हरेंद्र कुमार सिंह,अख्तर अली,शिवलखन राम,गुड्डू दूबे और संजय यादव को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुआ इस शपथ के साथ कि हिंसा का मार्ग त्याग कर अहिंसा का मार्ग अपनाना ही धम्म विजय है,जैसा कि कलिंग विजय के बाद अशोक ने किया।उनका हृदय परिवर्तन ही सबसे बड़ा धम्म विजय है।इस मौके पर शिक्षक मिंटू प्रताप सिंह ने कहा कि गांव की  लड़कियाँ अगर उच्च शिक्षा प्राप्त करती हैं तो यह सिर्फ़ गांव की उपलब्धि मात्र ही नहीं है,बल्कि यह राष्ट्र की उपलब्धिहै।डॉ.हरेराम सिंह ने कहा कि लड़कियाँ संस्कृति के वाहक हैं,अगर वे शिक्षित होती हैं ,तो संस्कृति और निखर जाएगी और हाशिए का समा
हमारा गाँव,हमारा मंच


लेखक-हरेराम सिंह
ज समृद्ध होगा। आज के दौर में बहुजन लड़के व लड़कियों को अधिक सचेत रहने की जरुरत है,वरना उनके पूर्वजों की कृति मिटा तो दी ही जाएगी उनका वर्तमान भी चौपट हो जाएगा।इसलिए उन्हें राजनीतिक रूप से भी सतर्क रहना होगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र संघ करुप के अध्यक्ष राजू सिंह कुशवाहा के अलावा राम जी सिंह यादव,संजीव सिंह शाक्य, दीपक चौधरी, टूना राम,गोपाल तिवारी,अंकुर कुमार, मनोज पांडे, पवन कुमार कुशवंशी व रमेश कुशवाहा का मुख्य हाथ रहा।

Comments

Popular posts from this blog

हरेराम सिंह

साहित्यकार डॉ.हरेराम सिंह