डॉ.हरेराम सिंह का संक्षिप्त परिचय

लेखक :  डॉ. हरेराम सिंह  ख्यातिप्राप्त कवि, आलोचक, कहानीकार  व  उपन्यासकार। 
जन्म :  30जनवरी 1988ई.को ,बिहार के रोहतास जिला अन्तर्गत काराकाट के करुप ईंगलिश गाँव में ;
पितामह लाल मोहर सिंह कुशवंशी के घर हुआ। पिता राम विनय सिंह व माँ तेतरी कुशवंशी अच्छे किसान हैं।
शिक्षा : प्रारंभिक शिक्षा करुप व गोड़ारी में, मिडिल की शिक्षा ईटवा से, माध्यमिक हाई स्कूल बुढ़वल से, इंटरमीडिएट व स्नातक (प्रतिष्ठा) की शिक्षा अनजबित सिंह कॉलेज बिक्रमगंज, रोहतास से हुई। इन्होंने नालंदा खुला विश्वविद्यालय-पटना से  एम.ए.  तथा  वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय-आरा से  पीएच.डी.की डिग्री प्राप्त की। 
               (कवि-आलोचक: डॉ.हरेराम सिंह)
साहित्यिक योगदान :  हंस, जनपथ, सृजना, फारवर्ड-प्रेस, नागफनी, रू, लौ, आजकल, अभ्यर्थना, युग-सरोकार, शोध-धारा, अर्जक, शोषित, आईना बिहार, विभाषा-संसृति, संस्कार चेतना,पहचान, बुद्धवाणी, शेरशाहटाईम्स, नईधारा, सृजन-सरिता, ककसाड़, शोध-दिशा, शोध-ऋतु, हाशिये की आवाज आदि में निरंतर कविताएँ, शोधालेख, आलेख और पत्र प्रकाशित। कई राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय सेमिनारों व सम्मेलनों में सहभागिता।
भारतीय भाषाओं के विभिन्न उपन्यासों के तुलनात्मक अध्ययन में इनकी विशेष रुचि रही है।'गोदान और छह बीघा ज़मीन का तुलनात्मक अध्ययन'विषय पर इन्होंने शोध-कार्य किया.ये 'फारवर्ड प्रेस साहित्य व पत्रकारिता सम्मान-2013','साहित्य साधना सम्मान2020','अशोक रत्न सम्मान-2021','डॉ.अभय साहित्य पुरस्कार-2021'से सम्मानित हैं.
‘ हाशिए का चाँद ’(2017),‘ रात गहरा गई है !’(2019)‘ पहाडों के बीच से ’(2019), ‘ मैं रक्तबीज हूँ !’(2019), ‘ चाँद के पार आदमी ’(2019), ‘रोहतासगढ़ के पहाड़ी बच्चे’(2019), ‘ रात के आखिरी पहर तक ’(2020) ‘ नीम की पत्तियों से उतरती चाँदनी ’(2020), ‘ मुक्ति के गीत ’,(2020)'बुद्ध तड़पे थे यशोधरा के लिए!'(2021),'मेरे गीत याद आयेंगे'(2021), 'इतिहास के पन्ने'(2022),'जामुन का पेड़'(2022)(कविता संग्रह), 
                ‘ओबीसी साहित्य का दार्शनिक आधार ’(2015),'डॉ.ललन प्रसाद सिंह:जीवन और साहित्य'(2016),'हिंदी आलोचना का बहुजन दृष्टिकोण'(2016),' हिंदी आलोचना का प्रगतिशील पक्ष ’(2017)‘ हिंदी आलोचना का जनपक्ष ’(2019),' डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह की वैचारिकी,  संस्मरण एवं साक्षात्कार ’(2019), ‘ आधुनिक हिंदी साहित्य और जन संवेदनाएँ ’(2021),‘ किसान जीवन की महागाथा : गोदान और छमाण आठगुंठ ’(2021),'समकालीन सच:संदर्भ साहित्य और समाज'(2021) 
 'ओबीसी साहित्य की आलोचना-पद्धति'(2022),डॉ.गोवर्द्धन सिंह की आलोचना-दृष्टि'(2022) (आलोचना-ग्रंथ), ‘ टुकड़ों में मेरी जिंदगी ’ (2018), ‘अनजान नदी (2019)!’(उपन्यास),  ‘अधूरी कहानियाँ ’(2018) ‘ कनेर के फूल '(2019),’कहानी-संग्रह) ‘ लोकतंत्र में हाशिए के लोग ’ (2019),'कुशवाहा-वंश का इतिहास '(2021)इनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं।
डॉ. हरेराम सिंह हिंदी आलोचना व कविता के क्षेत्र में ऐसे नाम हैं जिन्होंने प्राचीन व अर्वाचीन लेखकों पर न सिर्फ सारगर्भित टिप्पणियाँ,समीक्षाएँ की बल्कि सहमति व असहमति को बेबाकी से लिखा और अपने विवेचन -विश्लेष्ण क्षमता के बल पर साहित्य में अपनी पहचान बनाई.इनकी कविताएँ समकालीन घात-प्रतिघात से निर्मित समय के सच को खूबसूरत अंदाज में बयां करने की क्षमता रखती है.

संपर्क :  ग्राम+पोस्ट-  करुप इंगलिश, भाया- गोड़ारी,  जिला-  रोहतास ( बिहार ),  पिनकोड :  802214
मोबाईल :  8298396621,  9431874199     ई-मेल :  dr.hrsingh08@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

हरेराम सिंह

साहित्यकार डॉ.हरेराम सिंह